7 Amazing ways, Belly Fat will disappear in 7 days!
7 गजब तरीके, 7 दिन में गायब हो जाएगी टमी!
बढ़ा हुआ पेट आपकी पर्सनेलिटी को बिगाड़ देता है। इसके अलावा ये कई बीमारियों को भी दावत देता है। बढ़ा हुआ पेट Tummy/Belly Fat गायब करने के लिए जिम जाने की जरूर नहीं है, और न ही बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करने की जरुरत है। जरुरत है तो बस कुछ छोटे छोटे उपायों की, जिनको अगर आप अच्छे से follow करते है तो आपका पेट सिर्फ 7 दिन में ही गायब हो सकता है।
1- चॉकलेट्स, आलू, अरबी खाना छोड़ दें। अगर आप ये (चॉकलेट्स, आलू, अरबी) बिलकुल भी खाना नहीं छोड़ सकते तो आप इनको बहुत ही कम कर दे। चावल का मांड निकाल दें। जब भी भूख लगे तो सलाद गाजर, खीरा, ककड़ी भुने चने, सलाद, मुरमुरे आदि खाएं।
2- आप कम से कम 4 किमी की वॉक डेली करें। लंच के बाद एकदम से सोएं नहीं। रात को खाना हल्का और कम खाएं। खाने के आधे घंटे बाद कम से कम 1 घंटा जरूर टहलें। बाहर नहीं जा सकते तो घर की छत पर ही टहलें।
3- पानी खूब पीएं। मिनिमम 2 से 3 litre पानी अवश्य पीएं। लिक्विड चीजें ज्यादा लें। जिनसे पेट भरा रहता है। इससे खाना कम खाएंगे। मीठे और हाइकैलोरी वाले खाद्य पदार्थ कम से कम लें। अगर आप मीठा बिलकुल भी न लें तो और भी अच्छा है।
4- खाने में ऊपर से नमक न मिलाएं। तेल कम खाएं। मसालेदार और तला हुआ भोजन ना करें।ऐसा करने से शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमा नहीं होगी। जिससे आपके पेट की Fat Reduce होगी।
5- खाने में आलू, मैदा, चीनी, चावल कम करें और मल्टीग्रेन या मल्टीकलर खाने जैसे कि दालें, गेहूं ,चना, जौ, गाजर, पालक, सेब और पपीता ज्यादा से ज्यादा खाएं।
6- ब्रेकफास्ट जरूर करें। रिसर्च में यह बात सामने आई है कि प्रोपर ब्रेकफास्ट करने से वजन कंट्रोल रहता है। वरना वजन बढ़ता है।जो लोग ब्रेकफास्ट स्किप करते है उनका वजन जल्दी कम नहीं होता।
7- सप्ताह में कम से कम दो दिन व्रत रखें। शरीर को डिटॉक्सिफाई करें। सिर्फ जूस आदि पीएं।
निवेदन : यदि यह लेख आपके लिए लाभप्रद रहा हो तो कृपया Comment के माध्यम से मुझे ज़रूर बताएं, और इसे अपने Facebook friends के साथ ज़रूर share करें।
यदि आपके पास Hindi में कोई article, story, essay या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:veejay1104@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!



0 Comments
Please do not enter any spam link in the comment box.